Search

 
 
 

Deoghar News : स्कूल वाहनों पर पुलिस की सख्ती, क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर होगी कार्रवाई

सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद व ट्रैफिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच अभियान 11 व 12 मई को चलाया गया. जांच के दायरे में एसकेपी विद्याविहार, संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह, संत फ्रांसिस स्कूल देवघर व सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल रिखिया के वाहन शामिल रहे.
 
वाहनों की जांच करती पुलिस की टीम.

Deoghar : देवघर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह सख्त है. लगातार मिल रही शिकायतों और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान निजी स्कूलों से बच्चों को ले जाने व ले आने वाले टेम्पो, बसे व अन्य वाहनों की जांच की गई. वाहनों खासकर टेम्पो में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई.

 

 

सीसीआर डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद व ट्रैफिक थाना प्रभारी के नेतृत्व में जांच अभियान 11 व 12 मई को चलाया गया. जांच के दायरे में एसकेपी विद्याविहार, संत फ्रांसिस स्कूल जसीडीह, संत फ्रांसिस स्कूल देवघर व सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल रिखिया के वाहन शामिल रहे. अधिकारियों ने साफ कहा कि वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाना उनकी जान से खिलवाड़ है. जिन वाहनों में ओवरलोडिंग पाई जाएगी उनके मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही