Search

 
 
 

Jharkhand News: झारखंड में भवन नियमितीकरण होगा ऑनलाइन, 14 मई को पोर्टल का शुभारंभ

झारखंड में प्रभावी भवन नियमितीकरण योजना का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 14 मई गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रोजेक्ट भवन में ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेगी. नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार इस पोर्टल का उद्घाटन करेंगे.
 

Ranchi: झारखंड में प्रभावी भवन नियमितीकरण योजना का लाभ अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 14 मई गुरुवार को सुबह 11 बजे प्रोजेक्ट भवन में ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ करेगी. नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार इस पोर्टल का उद्घाटन करेंगे.

 

झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष एवं चैम्बर द्वारा गठित विशेष समिति के चेयरमैन किशोर मंत्री ने बताया कि यह योजना उन हजारों नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी. जिनके भवनों में मामूली कमी के कारण नियमितीकरण की समस्या बनी हुई थी. उन्होंने कहा कि चैम्बर इस योजना को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

 

झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पूरी तरह सक्रिय होने के बाद भवन नियमितीकरण की प्रक्रिया काफी आसान और पारदर्शी हो जाएगी. इससे आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समयबद्ध तरीके से आवेदन प्रक्रिया पूरी हो सकेगी. वहीं, चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि यह पहल राज्य में शहरी विकास को नई दिशा देने में सहायक साबित होगी.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही