Search

 
 
 

Ranchi News : पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, अफवाहों पर भरोसा न करें- SDO

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की चर्चा के बीच मंगलवार को जिला प्रशासन ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कंपनियों ने साफ कहा कि शहर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. कहीं भी तेल की कमी नहीं है.
 

Ranchi : पेट्रोल-डीजल खत्म होने की चर्चा के बीच मंगलवार को जिला प्रशासन ने तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कंपनियों ने साफ कहा कि शहर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है. कहीं भी तेल की कमी नहीं है.

 

दरअसल, नामकुम और पिठोरिया के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल कम होने की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थीं. इसी को लेकर प्रशासन ने कंपनियों से स्थिति की जानकारी ली.

 

सदर एसडीओ कुमार रजत ने कहा कि लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. पेट्रोल-डीजल की सप्लाई लगातार हो रही है. उन्होंने कंपनियों को निर्देश दिया कि ट्रांसपोर्ट या सप्लाई से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो उसका तुरंत समाधान करें, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो.

 

प्रशासन ने तेल कंपनियों से अपने पेट्रोल पंपों पर नजर बनाए रखने को भी कहा है, ताकि कहीं भी बेवजह भीड़ या जमाखोरी जैसी स्थिति न बने. प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि जरूरत के हिसाब से ही तेल खरीदें और अफवाह फैलाने से बचें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही