Search

 
 
 

Seraikela News: गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का SDO ने किया औचक निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया
 
  • -साफ-सफाई और दवा के रख-रखाव में सुधार का SDO ने दिए निर्देश

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अभिनव प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया. यह निरीक्षण उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर किया गया, जिसमें अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जांच की गई.

 

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, दवा भंडारण कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, रजिस्टर, पेयजल व्यवस्था, शौचालय और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. जांच के क्रम में अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और दवाओं के व्यवस्थित रख-रखाव में कुछ कमियां पाई गईं.

 

एसडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि दवाओं का भंडारण निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए और रजिस्टर को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए. साथ ही अस्पताल परिसर, वार्डों, शौचालय और पेयजल व्यवस्था को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया.

 

उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता और सभी मूलभूत व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी जरूरी है. निरीक्षण में मिली खामियों को जल्द सुधारने और अस्पताल की व्यवस्था को मानकों के अनुरूप मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए.

 

Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही