Search

 
 
 

Jamtara News : पंचायतों में हर शनिवार योजनाओं की होगी जांच, डीसी ने बनाई विशेष टीम

जिले में अब हर शनिवार पंचायतों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जांच की जाएगी. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर इसके लिए पंचायतवार जांच टीम का गठव किया गया है. 16 मई से 24 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी छह प्रखंडों की 118 पंचायतों में वरीय अधिकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे.
 
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जमाताड़ा जिले में अब हर शनिवार पंचायतों में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जांच की जाएगी. डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर इसके लिए पंचायतवार जांच टीम का गठव किया गया है. 16 मई से 24 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को जिले के सभी छह प्रखंडों की 118 पंचायतों में वरीय अधिकारी योजनाओं का स्थल निरीक्षण करेंगे. वे पंचायतों में चल रहीं विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और अपनी जांच रिपोर्ट डीसी कार्यालय को सौंपेंगे. 

 

 

इस दौरान मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पीडीएस दुकान, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, 15वें वित्त आयोग की योजनाओं, ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस, छात्रावास, प्रशिक्षण केंद्रों व अन्य सरकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति की जांच की जाएगी. साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने तथा परीक्षा परिणाम की भी समीक्षा होगी. डीडीसी को संपूर्ण जांच प्रक्रिया का वरीय प्रभार सौंपा गया है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही