Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी के जनता दरबार में पहुंचे 35 फरियादी, कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान

डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. जनता दरबार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 35 से अधिक लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया.
 
जनता दरबार लोगों की समस्याएं सुनते डीसी आलोक कुमार.

Jamtara : जमाताड़ा डीसी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनीं. जनता दरबार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 35 से अधिक लोग पहुंचे थे. डीसी ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया. बाकी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए जल्द जांच कर समाधान का निर्देश दिया.

 

कुंडहित से पहुंची एक महिला ने आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता और दूसरे नाम की अनुशंसा किए जाने की शिकायत की. इस पर डीसी ने संबंधित अधिकारी को तलब कर पुनः ग्रामसभा बुलाकर नियमानुसार चयन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया. 

 


जनता दरबार में बड़ी संख्या में दिव्यांगता प्रमाण पत्र से जुड़े मामले भी आए. डीसी त्वरित समाधान के लिए फरियादियों को सदर अस्पताल में लगे विशेष कैंप में भेजने का निर्देश दिया. वहीं आवास संबंधी मामलों को संबंधित बीडीओ को अग्रसारित किया.

 

निर्मल महतो चौक से कुशवेदिया सड़क पर अवैध स्पीड ब्रेकर और सड़क के बीच बिजली पोल लगाए जाने की शिकायत पर डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस पर निर्णय लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही