Search

 
 
 

Jamtara News : बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने NH किया जाम

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई
 

Jamtara : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने गोबिंदपुर-साहेबगंज हाईवे जाम कर दिया.सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई.

 

Uploaded Image


मिली जानकारी के अनुसार, दुधानी गांव निवासी राजा मणि मंडल अपने साथी रायडीह निवासी राज कुमार सिंह के साथ मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान पबिया के पास सामने से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई.

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि राजा मणि मंडल ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. वहीं राज कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

Uploaded Image


घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गोबिंदपुर-साहेबगंज हाईवे को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में अवैध बालू ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिसके कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं.

 

घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

Uploaded Image

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही