Search

 
 
 

ED ने पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया

जानकारी के अनुसार सुजीत बोस पर आरोप है कि 2014-2018 के बीच उन्होंने साउथ दमदम नगर निगम में लगभग 150 लोगों की अवैध रूप से भर्ती किया. आरोप है कि सुजीत बोस ने इसके एवज में  पैसे और फ्लैट आदि लिये थे। सुजीत उस समय दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर थे,
 

 Kolkata :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कल सोमवार  रात पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी नेता सुजीत बोस को नगर निगम भर्ती घोटाला मामले मे गिरफ्तार कर लिया है.

 

खबर है कि  सुजीत अपने पुत्र समुद्र बोस के साथ सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे. 10 घंटे की पूछताछ के बाद रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

 

जानकारी के अनुसार सुजीत बोस पर आरोप है कि 2014-2018 के बीच उन्होंने साउथ दमदम नगर निगम में लगभग 150 लोगों की अवैध रूप से भर्ती किया. आरोप है कि सुजीत बोस ने इसके एवज में  पैसे और फ्लैट आदि लिये थे। सुजीत उस समय दमदम नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद पर थे,

 

जान लें कि बिधाननगर से तीन बार के विधायक रहे सुजीत बोस इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के शरदवत मुखर्जी से 37,000 से अधिक वोटों से हार गये हैं.

 

अहम खबर यह है सुजीत बोस को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ED ने कई नोटिस भेजे थे.  ED की नोटिस को लेकर उन्होंने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनाव प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ED के सामने पेश होने से छूट मांगी थी.

 

 चुनावों के बाद वे एक  मई को CGO कॉम्प्लेक्स में ED अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे.  11  मई को उनकी दोबारा पेशी हुई . लंबी पूछताछ के बाद सुजीत बोस गिरफ्तार कर लिये गये.

 

जान लें कि कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश पर CBI ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की थी. इसके बाद ED ने 2 जनवरी 2024 और अक्टूबर 2025 में सुजीत बोस के ठिकानों पर रेड की थी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही