Search

तमिलनाडु : उदयनिधि स्टालिन ने सीएम विजय के सामने कहा, सनातन भेदभाव करता है, उसे खत्म करना ही होगा

Chennai :  पू्र्व सीएम और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर आज फिर विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सनातन लोगों के बीच भेदभाव करता है, उसको खत्म करना ही होगा.  

 

 

उदयनिधि स्टालिन आज  तमिलनाडु की नयी विधानसभा में भाषण दे रहे थे.  विधानसभा में नये बने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की मौजूदगी में  उन्होंने  सनातन को खत्म करने की बात कही.   याद करें कि पिछली सरकार में मंत्री रहते हुए उदयनिधि ने सनातन को खत्म करने संबंधी कई बयान दिये थे. आज फिर उन्होंने सनातन को लेकर जहर उगला है.

 

उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में फिर बवाल मच गया है. उदयनिधि ने नये मुख्यमंत्री थलापति विजय द्वारा पूर्व सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात करने को लेकर उनकी तारीफ की. साथ ही कहा कि पक्ष-विपक्ष मिलकर राज्य के विकास में लग जायेंगे.

 

अहम खबर यह है कि उन्होंने अपने भाषण में शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाये जाने की आलोचना की.हालांकि डीएमके का है कि उदयनिधि का बयान किसी धर्म के खिलाफ नहीं है.  

 

उनका उद्देश्य समाज में मौजूद भेदभाव और असमानता पर सवाल उठाना है. पार्टी नेताओं के अनुसार उनके बयान  गलत तरीके से पेश किये जाते है,  राजनीतिक रंग दिया जाता है.

 

एक बात और कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना प्रमुख पवन कल्याण का एक बयान सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो रहा है. उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वालों पर हमला बोला था.

 

उनका बयान ऐसे समय में वायरल हो रहा है, जब तमिलनाडु में डीएमके और उसके प्रमुख एमके स्टालिन की करारी चुनावी हार हुई है. हालांकि उदयनिधि स्टालिन चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंच गये हैं.

 

बता दें कि पिछले दिनें तिरुपति यात्रा पर गये पवन कल्याण ने बिना नाम लिये उदयनिधि स्टालिन पर हल्ला बोला था. कहा था कि एक पड़ोसी राज्य के नेता ने सनातन धर्म को वायरस बताते हुए उसे खत्म करने की बात कही थी.

 

पवन कल्याण ने मैं भगवान बालाजी की धरती पर कहना चाहता हूं कि सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता. जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा, वह खुद मिट जायेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//