Search

 
 
 

Ranchi News : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष रक्तदान शिविर जारी, लोगों से रक्तदान की अपील

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव ब्लड की कमी को देखते हुए रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर आयोजित किया जा रहा है. यह शिविर 12 से 14 मई तक "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में चल रहा है.
 

Ranchi : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव ब्लड की कमी को देखते हुए रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक में तीन दिवसीय विशेष रक्तदान-महादान शिविर आयोजित किया जा रहा है. यह शिविर 12 से 14 मई तक "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में चल रहा है.

 

मंगलवार को खराब मौसम, अंधड़ और भारी बारिश के बावजूद दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में कई रक्तदाता पहुंचे. AB पॉजिटिव रक्तदाता काबिल हुसैन और A पॉजिटिव रक्तदाता निखिल शर्मा और पवन कुमार ने रक्तदान किया.

 

शिविर में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजन और संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद रहे. इनमें सुजाता कुमारी, एकल मां बिमला कच्छप, पंडित अजित मिश्रा, संजय महतो, नदीम खान, काबिल हुसैन, इम्तियाज सोनू और साजिद उमर शामिल थे.

 

संगठन की ओर से बताया गया कि रांची में पिछले कई महीनों से A पॉजिटिव और AB पॉजिटिव ब्लड की भारी कमी बनी हुई है. थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, होमोफिलिया और अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीजों को हर महीने दो से तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता पड़ती है. रांची जिले में ऐसे मरीजों की संख्या करीब 2100 बताई जा रही है, जबकि पूरे झारखंड में यह आंकड़ा 11 हजार से अधिक हो सकता है.

 

लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने लोगों से अपील की है कि वे आगे आकर विशेष रक्तदान शिविर में हिस्सा लें और जरूरतमंद बच्चों की मदद करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही