Search

 
 
 

Ramgarh News : बाइक के धक्के से सड़क पार कर रहा युवक घायल

नईसराय में NH-33 पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, सिरका अरगड्डा निवासी अभिषेक कुमार ड्यूटी पूरी कर शाम करीब 7 बजे घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के नईसराय में NH-33 पर मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, सिरका अरगड्डा निवासी अभिषेक कुमार ड्यूटी पूरी कर शाम करीब 7 बजे घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था.  उसी वक्त बाइक ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक का सिर फट गया और वह पूरी तरह लहूलुहान हो गया.

 


उसी दौरान कोचिंग संस्थान कैप्सूल कोर्स के संस्थापक रविशंकर भट्ट उधर से गुजर रहे थे. उन्होंने युवक को तुरंत सीसीएल के नईसराय केंद्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया. सिर से ज्यादा बहने के कारण युवक बेहोश हो गया था. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे होप अस्पताल रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही