Search

 
 
 

Deoghar News : निशा भगत आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने देवघर में निकाला कैंडल मार्च

Deoghar News: भाजपा महिला मोर्चा की देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि निशा भगत एक प्रखर नेत्री थीं. वह राज्य के आदिवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती थीं.
 
कैंडल मार्च निकालतीं मोर्चा की कार्यकर्ता और अन्य.

Deoghar News : आदिवासी महिला नेत्री निशा भगत की आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को देवघर में विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान देवघर शहर के शिवलोक परिसर से टावर चौक तक कैंडल मार्च निकालकर निशा भगत को श्रद्धांजलि दी गई. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की.

 

इसे भी पढ़ें


भाजपा महिला मोर्चा की देवघर जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि निशा भगत एक प्रखर नेत्री थीं. वह राज्य के आदिवासियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि निशा भगत को पुलिस प्रशासन और माफियाओं की ओर से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा. इस पूरी घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही