Search

 
 
 

Deoghar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया बलिदान दिवस

भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल ने मंगलवार को कोलाबाद में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अगुवाई में प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. जिसमें मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया शामिल हुए.
 
Deoghar: भारतीय जनता पार्टी के देवघर ग्रामीण मंडल ने मंगलवार को कोलाबाद में मंडल अध्यक्ष निरंजन देव की अगुवाई में प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया. जिसमें मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया शामिल हुए. इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी पंकज सिंह भदौरिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया. उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के संकल्प को लेकर संघर्ष किया और राष्ट्र की एकता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. 
कार्यक्रम मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष निरंजन देव,  उत्तम शर्मा, प्रवीण कुमार राय, बलबीर राय,नीरज गुप्ता, संतोष कुमार मिश्रा,  मितन पंडित,दिलीप सिंह,प्रदीप राय मुन्ना, पपलू राउत, शुभेंदु सुमन अमित आदि भाजपा कार्यकर्ता  मोजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही