Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : देवघर में भाजपा का झारखंड बंद बेअसर, खुली रहीं दुकानें

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों के विधानसभा मार्च के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत भाजपा के झारखंड बंद का देवघर में कोई असर नहीं दिखा. बाजार की दुकानें रोज की तरह खुली रहीं.
Advertisement
Advertisement
टावर चौक पर प्रदर्शन करते भाजपा के नेता व कार्यकर्ता.

Deoghar : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के विरोध में अभ्यर्थियों के विधानसभा मार्च के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत भाजपा के झारखंड बंद का देवघर में कोई असर नहीं दिखा. बाजार की दुकानें रोज की तरह खुली रहीं. हालांकि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहर के टावर चौक पर धरना-प्रदर्शन किया.

 


धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया. कहा कि इन प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बजाय सरकार युवाओं के असंतोष को तबाना चाहती है. 
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल समेत अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. कहा कि दिल्ली में छात्रों के आंदोलन का समर्न करने वाले विपक्षी नेता झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर चुप्पी साधे हुए हैं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही