Search

 
 
 

Deoghr News  : जसीडीह चिल्ड्रन पार्क में फंदे से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Deoghr News :  सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस पदाधिकारी और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया गया.
 
पार्क में फंदे से लटकता मिला शव

Deoghr News : जसीडीह रेलवे स्टेशन के टीआरडी कॉलोनी स्थित चिल्ड्रन पार्क में मंगलवार सुबह लोहे के एंगल से शर्ट के फंदे  से लटका एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

 

 सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस पदाधिकारी और आरपीएफ कर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. इसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, देवघर भेज दिया गया.

 

रेलवे कॉलोनी के लोगों ने देखा शव


जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रेलवे कॉलोनी के एक निवासी ने चिल्ड्रन पार्क में युवक का शव लटका हुआ देखा. इसके बाद तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को घटना की सूचना दी गई.सूचना मिलते ही आरपीएफ एसआई प्रदीप कुमार राव और जीआरपी एएसआई उदय कुमार साव जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने मौके की जांच करने के बाद शव को नीचे उतारा.


पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और सामान की तलाशी ली. उसके पैकेट से एक रेल टिकट और पर्स बरामद होने की जानकारी मिली है.हालांकि मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जुट गए. स्थानीय लोगों से भी मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी ने युवक को पहचानने की पुष्टि नहीं की.पुलिस के अनुसार मृतक ने जींस पहनी हुई थी.

 

फिलहाल शव की पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है.पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई है. हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही