Search

 
 
 

Deoghar News: पुनासी डैम से युवती का शव बरामद, पुलिस मृतका की पहचान में जुटी

जसीडीह थाना क्षेत्र के पथरघटा गांव के समीप पुनासी जलाशय से शनिवार को पुलिस ने एक बीस वर्षीय युवती का शव किया बरामद किया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि पुनासी डैम में एक शव तैरता हुआ नजर आया है.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: जसीडीह थाना क्षेत्र के पथरघटा गांव के समीप पुनासी जलाशय से शनिवार को पुलिस ने एक बीस वर्षीय युवती का शव किया बरामद किया. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि पुनासी डैम में एक शव तैरता हुआ नजर आया है. पुलिस सूचना की तस्दीक के लिए पथरघटा गांव मौके पर पहुंची. जहां से पुलिस ने युवती के शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लिया.

Uploaded Image

पुलिस ने युवती का शव किया बरामद

पुलिस के मुताबिक, शव काफी क्षत-विक्षत हालत में थी. जिसमें मृत युवती का चेहरा भी पहचान में नहीं आ रहा था. पुलिस की पहचान में जुटी हुई है. इसके लिए आसपास के थानों को सूचित किया गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल देवघर भेज दिया है. पुलिस मामले की हर बिंदु की जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही