Search

 
 
 

Deoghar News: डढ़वा नदी छठ घाट तैयार, व्रतियों के लिए विशेष इंतजाम, पुलिस-NDRF की टीम रहेगी तैनात

Deoghar News: डॉ. खवाड़े ने कहा कि समिति वर्ष 1981-82 से लगातार छठव्रतियों की सेवा में जुटी है. घाटों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री वितरण के लिए निःशुल्क स्टॉल भी लगाया जाता है. इस वर्ष नदी में पर्याप्त पानी उपलब्ध है और सभी घाट तैयार हैं.
 
  • आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध, सुनील खवाड़े ने किया घाटों का निरीक्षण 

Deoghar News: देवघर लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर डढ़वा नदी स्थित छठ घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई, आकर्षक विद्युत सज्जा, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. शनिवार को वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. सुनील खवाड़े ने घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने डढ़वा नदी छठ पूजा सेवा समिति के प्रयासों की सराहना की.


इसे भी पढ़ें:


डॉ. खवाड़े ने कहा कि समिति वर्ष 1981-82 से लगातार छठव्रतियों की सेवा में जुटी है. घाटों की सफाई के साथ श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री वितरण के लिए निःशुल्क स्टॉल भी लगाया जाता है. इस वर्ष नदी में पर्याप्त पानी उपलब्ध है और सभी घाट तैयार हैं.


समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि डाला और दउरा लेकर आने वाले वाहनों को घाट तक पहुंचने की अनुमति होगी, जबकि अन्य वाहनों के लिए मुख्य सड़क के समीप पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

 
समिति सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ एनडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी. भीड़ में भगदड़ की आशंका को देखते हुए पटाखों और आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. श्रद्धालुओं की सहायता के लिए समिति के स्वयंसेवक भी मुस्तैद रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही