Search

 
 
 

Deoghar News: विवादित जमीन पर जबरन निर्माण रोकने के लिए अंचलाधिकारी से फरियाद

देवघर पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत ठेंगाडीह मौजा की एक विवादित जमीन पर कथित रूप से जबरन निर्माण और कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़ित चुनु कापरी ने बताया कि अंचलाधिकारी से आवेदन देकर विवादित भूमि पर तत्काल रोक लगाने और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है.
 

Deoghar: देवघर पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत ठेंगाडीह मौजा की एक विवादित जमीन पर कथित रूप से जबरन निर्माण और कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है. पीड़ित चुनु कापरी ने बताया कि अंचलाधिकारी से आवेदन देकर विवादित भूमि पर तत्काल रोक लगाने और यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है. परंतु किसी प्रकार का कोई ठोस पहल नहीं की गई.

 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि, अंचल एवं अनुमंडल के कर्मी एक विशेष पक्ष की मदद कर रहे है और खतियानी रैयत के रैयतदार को बेवजह परेशान किया जा रहा है. आवेदन के मुताबिक, मौजा-ठेंगाडीह, जमाबंदी संख्या-12, प्लॉट संख्या-488, कुल रकबा 19 डिसमिल भूमि उनके पूर्वजों के नाम दर्ज है. पीड़ित का कहना है कि उक्त जमीन पर वर्षों से उनके परिवार का घर, आंगन और दुकान स्थित है तथा वर्तमान रिकॉर्ड में भी उनका दखल दर्ज है.

 

चुनु कापरी ने बताया कि, भूमि स्वामित्व को लेकर मामला बंदोबस्त पदाधिकारी, संताल परगना, दुमका न्यायालय में लंबित है. इस संबंध में आपत्ति वाद संख्या 695/2023 एवं 696/2023 विचाराधीन है. न्यायालय ने एल.ए. केस संख्या 50/1964-65 के सत्यापन प्रतिवेदन की मांग भी की है.


पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सुनील मंडल, पवन मंडल, समीर मंडल, श्रीकांत मंडल, बागी मंडल सहित अन्य लोग विवादित जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं और जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विवादित भूमि पर चल रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा न्यायालय के अंतिम निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही