Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Deoghar News : श्रावणी मेला की सभी तैयारियां 28 तक दुरुस्त कर लें- मंत्री सुदिव्य कुमार

पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कहा कि श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. इसे देखते हुए 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर लें.
Advertisement
Advertisement
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू.
  • झारखंड के पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों से साथ की समीक्षा बैठक 

Deoghar : झाखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा. इसे देखते हुए 28 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं हर हाल में पूरी कर लें. ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर जलार्पण की सुविधा मिल सके.

 


बैठक में मंत्री ने घोषणा की कि श्रावणी मेले के दौरान आउट ऑफ टर्न (VIP एवं VVIP) दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी. सभी श्रद्धालुओं को समान अवसर मिले, यही सरकार की प्राथमिकता है. कहा कि 29 जुलाई को पुनः देवघर और दुमका में तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.


मंत्री ने मेला क्षेत्र में तीन टेंट सिटी को पहले से अधिक बड़ा और सुविधायुक्त बनाने, पेयजल, शौचालय, स्नानगृह, साफ-सफाई, कूड़ा उठाव, मिस्ट कूलिंग, इंद्र वर्षा, वैकल्पिक बिजली व्यवस्था और आकर्षक साज-सज्जा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन और एनएचएआई को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया.


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस वर्ष आधुनिक तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाएगा. मेले में एआई आधारित इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल रूम, एआई कैमरे, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम, एआई ट्रैफिक मैनेजमेंट, ड्रोन निगरानी, एएनपीआर कैमरे, डिजिटल पवेलियन तथा क्यूआर कोड आधारित शिकायत एवं फीडबैक प्रणाली लागू की जाएगी. ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके. बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, विभिन्न विभागों के सचिव, डीसी, एसपी, नगर आयुक्त, सिविल सर्जन व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही