Search

 
 
 

Deoghar News : फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार

थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
 

Deoghar : थाना पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक देवघर प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहानपुर थाना क्षेत्र के बैजनडीह गांव के समीप एक साइबर अपराधी द्वारा फर्जी तरीके से Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank तथा Google पर Phone Pe Customer Care के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था. 

 

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना व मोहानपुर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पप्पू कुमार राय (24 वर्ष), पिता ईश्वर राय, ग्राम तेलमंगा बुधियारी, थाना मोहानपुर, जिला देवघर के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में आरोपी की संलिप्तता साइबर ठगी के कई मामलों में पाई गई है. 

 

पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी Google Pay, PhonePe व Paytm Customer Care अधिकारी बनकर लोगों को बैंक संबंधी समस्याओं के समाधान का झांसा देता था. इसके अलावा PM Kisan Yojana, बिजली बिल व RTO चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर ठगी करता था. आरोपी Airtel Payment Bank अधिकारी बनकर भी लोगों को धोखा देता था.

 

छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन व दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, मोहानपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक सालो हेंब्रम सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही