Search

 
 
 

Deoghar News : स्कूलों में बच्चों का ड्रॉप आउट रोकें, MDM की गुणवत्ता सुधारें- डीसी

डीसी ने जिले में शिक्षा के स्तर पर असंतोष जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए. कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार का असर बच्चों के प्रदर्शन व रिजल्ट में स्पष्ट दिखाई देना चाहिए.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया.

Deoghar : देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की. बैठक में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व परिणाम आधारित बनाने पर जोर दिया गया. डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि केवल कागजी आंकड़ों तक सीमित न रहें. योजनाओं का असर जमीनी स्तर पर दिखाई देना चाहिए.

 


बैठक में सर्व शिक्षा अभियान के तहत चल रही नियुक्तियों, स्कूलों में नामांकन बढ़ाने व ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या कम करने की प्रगति की समीक्षा की गई. डीसी ने जिला व प्रखंड स्तर के अधिकारियों को इन विषयों पर गंभीरता से काम करने और नियमित निगरानी रखने का निर्देश दिया. कहा कि स्कूलों में बच्चों का ड्रॉप आउट रोकें और मिड डे मील (एमडीएम) की गुणवत्ता सुधारें. 


डीसी ने जिले में शिक्षा के स्तर पर असंतोष जताते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए. कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार का असर बच्चों के प्रदर्शन व रिजल्ट में स्पष्ट दिखाई देना चाहिए. इसके लिए स्कूलों में नियमित परीक्षा आयोजित करने व बच्चों की जरूरत के अनुसार पढ़ाई की व्यवस्था करने पर जोर दिया. स्कूल छोड़ चुके बच्चों को चिह्नित कर उनका दोबारा नामांकन कराने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी पीयूष सिन्हा, डीईओ, डीएसई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही