जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दशरथ महथा का चयन पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है. उन्हें कुश्ती का अच्छा अनुभव है और उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करेंगे.
वहीं, संघ की सचिव पायल कुमारी ने कहा की यह चयन दशरथ महथा की मेहनत, लगन और कुश्ती के प्रति समर्पण का सम्मान है. उनके अनुभव से खिलाड़ियों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा.

