Search

 
 
 

Deoghar News: DC ने नवजात बच्चों को पोलियो खुराक पिलाया, किया अभियान का शुभारंभ

देवघर के सदर अस्पताल में नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा व सिविल सर्जन ने उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई.
 

Deoghar: देवघर के सदर अस्पताल में नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा व सिविल सर्जन ने उपस्थित बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई. उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया कि रविवार को 'बूथ डे' के अवसर पर जिले के कम से कम 80 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है. 


शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने के लिए डोर-टू-डोर (घर-घर) अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा छूटे नहीं. इस अभियान के तहत जिले में कुल 1488 बूथ बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की सुरक्षा खुराक पिलाई गई. 

 

इसे भी पढ़े:


उपायुक्त ने जानकारी दी कि जो बच्चे रविवार को किसी कारणवश बूथ पर नहीं आ पाए हैं, उन्हें अगले दो दिनों यानी 29 जून और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी. जिला प्रशासन ने इसके लिए पुख्ता तैयारी की है ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे. 


उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने कहा, "जिले के बच्चे स्वस्थ रहें, इसके लिए उन्हें पोलियो की खुराक देना अत्यंत आवश्यक है. सभी वर्ग आगे आएं और अपने आस-पास के लोगों को भी बच्चों को दवा पिलाने के लिए प्रेरित करें. इस मौके पर जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, अस्पताल उपाधीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीएम, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही