Search

 
 
 

Deoghar News : दूसरी सोमवारी पर सुगम जलार्पण के लिए क्राउड मैनेजमेंट पर ध्यान दें- डीसी

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने श्रावणी मेले में दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम जलार्पण सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी सौरभ कुमार भुवानिया.

Deoghar : देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने श्रावणी मेले में दूसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम जलार्पण सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए. प्रशासन व पुलिस के सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित जलार्पण का अनुभव कराएं.

 


उन्होंने दूसरी सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर, नेहरू पार्क व सभी प्रमुख होल्डिंग पॉइंट्स पर कड़ा Crowd Management लागू करने का निर्देश दिया. कहा कि श्रद्धालुओं की कतारबद्ध आवाजाही के लिए रूट लाइन को सुरक्षित व बैरिकेडिंग युक्त  बनाएं. मेला क्षेत्र व देवघर जिले की सभी प्रवेश सीमाओं पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखें. ताकि कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो. संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस अधिकारियों और दंडाधिकारियों को 24×7 मुस्तैद रहने का सख्त निर्देश दिया.


पूरे मेला रूट, होल्डिंग पॉइंट्स व मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए शौचालय, निर्बाध विद्युत आपूर्ति व पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का जिम्मा संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया. स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में कचरे का उठाव नियमित किया जाए. उन्होंने बाबा मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बाह्य अर्घा के माध्यम से जलार्पण की व्यवस्था को और अधिक सुलभ और व्यावहारिक बनाने का निर्देश दिया. 


बैठक में देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर, डीडीसी पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त  सुलोचना मीना, अपर समाहर्त्ता हीरा कुमार, एसडीओ सह बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रभारी पदाधिकारी रवि कुमार, एसडीपीओ, सभी डीएसपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही