Search

 
 
 

Deoghar News: DC ने 200 NCC कैडेटों को किया सम्मानित, कैडेट्स ने लिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

जिले के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने 6 दिवसीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण पूरा करने वाले कुल 200 NCC कैडेटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया
 
  • आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज और प्रशासन के लिए सबसे बड़ी ताकत: सौरभ भुवानिया DC

Deoghar: जिले के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेटों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने 6 दिवसीय आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण पूरा करने वाले कुल 200 NCC कैडेटों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आपदा के समय प्रशिक्षित युवा समाज और प्रशासन के लिए सबसे बड़ी ताकत होते हैं.

 

DC ने संवाद कर बढ़ाया मनोबल 

जिले के 200 NCC कैडेट्स आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया. उनकी ट्रेनिंग SDRF ने दी, जिसमें जीवन रक्षा के गुर सिखाए गए. प्रशस्ति पत्र वितरण के बाद उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कैडेटों से सीधा संवाद किया तथा अपने अनुभवों को साझा किया. उपायुक्त ने सभी कैडेटों के अनुभव को गौर से सुना और उनकी जमकर तारीफ भी की. उन्होंने युवाओं को भविष्य में भी राष्ट्र सेवा की भावना के साथ पूरी तत्परता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही