Search

 
 
 

Ramgarh : बकरीद से पहले बरकाकाना पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील

बकरीद पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से बरकाकाना ओपी क्षेत्र के बरकाकाना, दुर्गी, घुटुवा, पीरी सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया.
 

Ramgarh : बकरीद पर्व को शांति, सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनाने को लेकर बुधवार को पुलिस प्रशासन की ओर से बरकाकाना ओपी क्षेत्र के बरकाकाना, दुर्गी, घुटुवा, पीरी सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया.

 

यह फ्लैग मार्च बरकाकाना ओपी प्रभारी उमा शंकर वर्मा के नेतृत्व में निकाला गया. मौके पर थाना प्रभारी ने कहा की बकरीद पर्व में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है. कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्व बख्शे नहीं जाएंगे.

 

बकरीद को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष नजर रहेगी. किसी प्रकार का भ्रामक पोस्ट डालने वाला शख्स भी बख्शा नहीं जाएगा. इस दौरान थानांतर्गत पड़ने वाले सभी मस्जिदों व आसपास के क्षेत्रों का भी भ्रमण किया गया. फ्लैग मार्च में एसआई राजेंद्र उरांव, एएसआई अरविन्द सिंह सहित कई पुलिस जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही