Search

 
 
 

Deoghar News : डीसी ने पुनासी जलाशय व शहरी जलापूर्ति योजना का किया निरीक्षण

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज पुनासी जलाशय योजना का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत पूर्ण किए गए और चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जलाशय की सुरक्षा व्यवस्था, डैम में पानी के वर्तमान स्तर और गेटों के संचालन तंत्र का बारीकी से अध्ययन किया.
 

Deoghar : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने आज पुनासी जलाशय योजना का विस्तृत स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परियोजना के अंतर्गत पूर्ण किए गए और चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के वस्तुस्थिति का जायजा लिया. इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जलाशय की सुरक्षा व्यवस्था, डैम में पानी के वर्तमान स्तर और गेटों के संचालन तंत्र का बारीकी से अध्ययन किया. 

 

साथ ही शहरी क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही देवघर शहरी जलापूर्ति योजना के कार्यों का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया और कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी और विभागीय अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए.

 

आगे निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त सीधे पुनासी परियोजना के विस्थापितों के लिए बनाई गई पुनर्वास कॉलोनी की वस्तुस्थिति के साथ विस्थापित परिवारों के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, आवास की स्थिति और कॉलोनी के रख-रखाव से अवगत हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही