Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News : डीसी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण,  अनुपस्थित एएनएम को शो-कॉज

जसाईडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करने पहुंचे डीसी.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान जसाईडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया. केंद्र पर केवल सीएचओ मिले, जबकि एएनएम बिना अनुमति के अनुपस्थित पाई गईं. इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी ने तत्काल एमओआईसी को फोन कर अनुपस्थिति का कारण पूछा और संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.

 

डीसी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बिना अनुमति कार्यस्थल से गायब रहने वाले अधिकारी एवं कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.

 


निरीक्षण के क्रम में डीसी ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई एवं कार्य संचालन की भी जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.


इस दौरान उन्होंने करमाटांड़ स्थित एफसीआई गोदाम का भी निरीक्षण किया, जहां खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी करमाटांड़ भी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही