Search

 
 
 

Jamtara News : घर से युवक का सड़ा-गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब बंद घर का दरवाजा खोला तो अंदर लक्ष्मण राम का शव पड़ा मिला. शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे. तेज दुर्गंध के कारण लोगों का वहां ठहरना मुश्किल हो गया.
 
जांच करने पहुंची पुलिस.

Jamtara : जमाताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में शनिवार को एक बंद घर से एक 38 वर्षीय युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान स्वर्गीय केशव राम के पुत्र लक्ष्मण राम के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, लक्ष्मण राम के घर से पिछले कई दिनों से दुर्गंध आ रही थी. शुरुआत में लोगों ने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दुर्गंध काफी तेज हो गई. अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने इसकी सूचना घर के लोगों व मिहिजाम थाना को दी.

 

 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने जब बंद घर का दरवाजा खोला तो अंदर लक्ष्मण राम का शव पड़ा मिला. शव पूरी तरह सड़-गल चुका था और उसमें कीड़े पड़ चुके थे. तेज दुर्गंध के कारण लोगों का वहां ठहरना मुश्किल हो गया. एसडीपीओ विकास आनंद लागूरी भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है. आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्ष्मण राम घर में अकेले रहते थे. पिछले कई दिनों से उन्हें इलाके में नहीं देखा गया था. शव मिलने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि मामला आत्महत्या का हऐ या हत्या का. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही