Search

 
 
 

Jamtara News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या, लूट, साइबर ठगी व धोखाधड़ी मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, लूट, साइबर ठगी व धोखाधड़ी से जुड़े विभिन्न मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी शंभु कुमार सिंह.

Jamtara : जमाताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या, लूट, साइबर ठगी व धोखाधड़ी से जुड़े विभिन्न मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई.

 

पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के असराटांड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी  को गिरफ्तार किया गया. उस पर 22 मार्च 2025 को चौकुंदा स्थित नायरा पेट्रोल पंप में लूटपाट व गोली मारकर हत्या करने का आरोप है. उसके खिलाफ फतेहपुर थाना में कांड संख्या-13/25 के तहत मामला दर्ज है. पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया. साथ ही चितरा, करौं, मार्गोमुंडा, पालोजोरी, मधुपुर, सारठ व मसलिया में हुई करीब एक दर्जन लूट, डकैती एवं हत्या की घटनाओं में भी संलिप्तता कबूल की. उसके खिलाफ जामताड़ा, देवघर व गिरिडीह जिले के थानों में 15 संगीन मामले दर्ज हैं.

 

 

वहीं, साइबर अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान में करमाटांड़ थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में लोहरबंधा निवासी गुलाम अंसारी, सब्बीर अंसारी व देवडीह निवासी कलाम अंसारी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड व 19 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी KUKU FM एप में फिशिंग कॉल कर व पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेते थे और ऑनलाइन ठगी करते थे. इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या-24/26 के तहत मामला दर्ज है.

 

इसके अलावा बिंदापाथर थाना कांड संख्या-51/2023 के आरोपी देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के शेखर नवाडीह निवासी असमुद्दीन अंसारी उर्फ समीर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर धोखाधड़ी, मारपीट व धमकी देने का आरोप है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि व अपने घर पर मौजूद है, जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही