Search

 
 
 

Deoghar News : डीसी ने की उत्पाद विभाग की समीक्षा, अवैध शराब के धंधेबाजों पर कार्रवाई का निर्देश

डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जिले में संचालित सभी बार व रेस्टोरेंट का नियमित निरीक्षण करने और अवैध शराब के धंधेबाजों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया.
 

Deoghar : देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने समाहरणालय सभाकक्ष में उत्पाद विभाग के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में विभागीय कार्यों, राजस्व प्राप्ति व कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई. डीसी ने जिले में संचालित सभी बार व रेस्टोरेंट का नियमित निरीक्षण करने और अवैध शराब के धंधेबाजों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. कहा कि सभी खुदरा शराब दुकानों की लगातार निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि शराब की बिक्री निर्धारित एमआरपी पर ही हो.


डीसी ने दुकानों में सुरक्षा व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को चालू रखने का निर्देश दिया. अधिकारियों को सघन छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने को कहा. बैठक में उत्पाद अधीक्षक, जिला योजना पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही