Search

 
 
 

Deoghar News : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्रों में मिले 26.94 लाख रुपए

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के प्रशासनिक भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दानपात्रों से निकली राशि की गिनती की गई. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों से कुल 26,94,813 रुपये की राशि प्राप्त हुई है.
 
दानपात्रों से निकली राशि की गिनती करती टीम.

Deoghar : देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण में स्थित सभी 18 दानपात्रों को मंगलवार को मंदिर प्रशासन की निगरानी में खोला गया. मंदिर के प्रशासनिक भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दानपात्रों से निकली राशि की गिनती की गई. डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि दानपात्रों से कुल 26,94,813 रुपये की राशि प्राप्त हुई है.


डीसी ने बताया कि दानपात्रों से भारतीय मुद्रा के अलावा विदेशी मुद्रा भी मिली है. इनमें 865 नेपाली मुद्रा व दो अमेरिकी डॉलर शामिल हैं. मंदिर प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न कराया. प्राप्त राशि को मंदिर प्रबंधन व विकास कार्यों में उपयोग किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही