Search

 
 
 

Deoghar News : सांसद निशिकांत ने देवघर एम्स में अत्याधुनिक ब्लड बैंक का किया उद्घाटन

सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एम्स में मंगलवार को अत्याधुनिक ब्लड बैंक का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि एम्स में बल्ड बैंक शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को समय पर खून उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी.
 

Deoghar : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर एम्स में मंगलवार को अत्याधुनिक ब्लड बैंक का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि एम्स में बल्ड बैंक शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को समय पर खून उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी. इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों की जान बचाई जा सकेगी.


एम्स प्रबंधन ने बताया कि ब्लड बैंक खुलने से न केवल देवघर, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा. यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी. इस अवसर पर एम्स के अधिकारी, चिकित्सक व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही