Search

 
 
 

Jharkhand News : विशेष शाखा से 15 पुलिस उपाधीक्षकों का ट्रांसफर

झारखंड पुलिस की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार विशेष शाखा में पदस्थापित 15 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तत्काल प्रभाव से विभिन्न इकाइयों एवं जिलों में स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति की गई है।
 

Ranchi  : झारखंड पुलिस की विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है. जारी आदेश के अनुसार विशेष शाखा में पदस्थापित 15 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तत्काल प्रभाव से विभिन्न इकाइयों एवं जिलों में स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति की गई है.

 

जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को विशेष शाखा मुख्यालय से हटाकर रांची ग्रामीण, खूंटी, कोडरमा, रामगढ़, देवघर, चतरा, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला और सिमडेगा समेत विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है. वहीं, कुछ अधिकारियों को स्थापना शाखा, सुरक्षित कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

तबादला सूची में प्रमुख रूप से डीएसपी कुंवर सिंह, विनायक सिंह, नीरज कुमार सिंह, प्रवेश कुमार, संदीप गुर्जर, अजय कुमार, मुकेश कुमार पांडेय, शिवेंद्र, बिद्या भूषण, अतीन कुमार, संजीव दास टोप्पो, मो. तौफिक आलम, अरविंद कुमार वर्मा, गन्दूर उरांव और दीपाली नायक के नाम शामिल हैं.

 

पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थलों पर योगदान देना सुनिश्चित करें तथा कार्यभार का विधिवत हस्तांतरण करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही