Search

 
 
 

Simdega News : डीसी के नाम फर्जी वाट्सएप अकाउंट बना पैसों की मांग, प्रशासन ने किया सतर्क

ठगों ने सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट (मोबाइल नंबर 84567030532) बनाया है. वाट्सएप की डीपी में डीसी की फोटो भी लगी है. इसी वाट्सएप नंबर से जिले के अधिकारियों व लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की जा रही है.
 
सिमडेगा डीसी कंचन सिंह.

Simdega : साइबर ठगों ने सिमडेगा डीसी कंचन सिंह के नाम से फर्जी वाट्सएप अकाउंट (मोबाइल नंबर 84567030532) बनाया है. वाट्सएप की डीपी में डीसी की फोटो भी लगी है. इसी वाट्सएप नंबर से जिले के अधिकारियों व लोगों को संदेश भेजकर पैसों की मांग की जा रही है. इधर, डीसी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह फर्जी आईडी है और इसका डीसी से कोई संबंध नहीं है.


प्रशासन ने लोगों से अपील है कि ऐसे किसी भी संदेश, कॉल या वित्तीय मांग पर ध्यान न दें और किसी भी परिस्थिति में पैसे न भेजें. संदिग्ध संदेश मिलने पर तुरंत प्रशासन या पुलिस की साइबर सेल को इसकी सूचना दें.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही