Search

 
 
 

Deoghar News  : श्रावणी मेला की तैयारियों का DC ने लिया जायजा, सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा को लेकर मेला क्षेत्र में रूट लाइन निरीक्षण किया
 

Deoghar  : राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा को लेकर मेला क्षेत्र में रूट लाइन निरीक्षण किया .निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बाघमारा बस स्टैंड के कोटिया में श्रद्धालुओं के अवसान के लिए बनाए जाने वाले टेंट सिटी में सुविधा सुरक्षा के साथ-साथ हाइजीन वेंटिलेशन और फायर सुरक्षा विद्युत ऑडिट पर विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया .

 

साथ ही टेंट सिटी से शौचालय की निश्चित दूरी के अलावा विद्युत व्यवस्था विद्युत आपूर्ति के अलावा विद्युत संरक्षण की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यपालिका अभियंता को आवश्यक उचित दिशा निर्देश दिया.

 

उपयुक्त में परित्राण भलुआ सरस के समीप में वाहन पड़ाव स्थल पर बैरिकेडिंग महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय और स्नानागार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया साथ ही मिला के दौरान स्वास्थ्य कैंप साउंड सिस्टम साफ सफाई और बैनर पोस्टर के माध्यम से आवश्यक जानकारी को प्रदर्शित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को भी दिया है.

 

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कांवरिया पद दम्मा बॉर्डर से पैदल निरीक्षण करते हुए महीन बालू बिचवा बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा चापाकल के आसपास साफ सफाई और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा कराई जा रहे हैं कार्यों का निरीक्षण करते हुए कांवरिया पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया. 

 

आपको बता दें कि पूरे कांवरिया रूट लाइन में बालू बिचवा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया महीन बालू का ही प्रयोग पूरे रूट लाइन में करने का निर्देश दिया है. इस मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिंह नगर आयुक्त अपर समाहर्ता अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ट्रैफिक डीएसपी जिला परिवहन पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी जिला योजना पदाधिकारी व सभी प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही