Search

 
 
 

Deoghar News : ग्रामीण विकास योजनाओं में लापरवाही पर DC सख्त, कोताही बरतने वालों को शो कॉज

उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.लबैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.
 
  • अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण का निर्देश 

Deoghar : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.लबैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए लंबित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने ग्रामीण विकास योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लाभुकों का e-KYC मिशन मोड में चलाकर शत-प्रतिशत पूरा किया जाए और लंबित जियो टैगिंग कार्यों को अविलंब पूरा कर भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए.

 

समीक्षा के दौरान अबुआ आवास योजना, बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, खेल मैदान, शेड, गार्डवाल, सोकपिट और ग्रामीण सड़कों से जुड़े कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने पीएम जनमन योजना, डाकिया योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना, दीदी बाड़ी योजना, कूप निर्माण, जेएसएलपीएस एवं आम बागवानी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य में देरी पर संबंधित अधिकारियों और कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा. कार्य में कोताही बरतने वाले कर्मियों को शोकॉज करते हुए वेतन रोकने का भी निर्देश दिया गया.

 

क्षेत्र भ्रमण का निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

योजनाओं की जमीनी स्थिति पर असंतोष जताते हुए उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल कार्यालयी आंकड़ों के आधार पर कार्य नहीं चलेगा और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

 

पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश

गर्मी को देखते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी दस प्रखंडों में सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. खराब पड़े चापाकलों की तत्काल मरम्मत, ड्राई जोन क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने और खराब सोलर जल मीनारों को शीघ्र चालू कराने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.

 

बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, डीआरडीए डायरेक्टर, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अभियंता, बीपीओ, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, जेएसएलपीएस टीम एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही