Search

 
 
 

Jamtara News : डीसी ने करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को करमाटांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, कोषांगों व रजिस्टरों की जांच कर अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये.
 
करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीसी.

Jamtara : जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को करमाटांड़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, कोषांगों व रजिस्टरों की जांच कर अधिकारियों व कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये. अधिकारियों व कर्मियों को समय पर कार्यालय आने और निष्ठापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया. कहा कि कार्यालय आने वाले आम लोगों को अनावश्यक परेशान नहीं करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.


 उन्होंने कार्यालय परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थित रख-रखाव पर नाराजगी जताते हुए परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने बीडीओ व सीओ के साथ विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. कहा कि पंचायत स्तर से जुड़े कार्यों का निष्पादन पंचायत सचिवालयों में ही समयबद्ध तरीके से किया जाए. सभी पंचायत सचिव नियमित रूप से पंचायत कार्यालयों में बैठें और लोगों की समस्याओं का समाधान करें.


 उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पंचायत सचिवों के पंचायतों से बाहर रहने की शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक पुस्तकालयों की स्थिति की भी जानकारी ली और सभी लाइब्रेरी को जल्द फंक्शनल करने का निर्देश दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही