Search

 
 
 

Deoghar News : पालोजोरी में नदी से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

पालोजोरी थाना क्षेत्र के खुशरुगाढ़ा स्थित शिलानदी से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान पथरघटिया निवासी मो. बाबर अंसारी (पिता महिद मियां) के रूप में हुई है. शव के पास ही उसकी बाइक (नंबर JH 15 AF 4296) पड़ी मिली.
 
नदी किनारे जुटी भीड़ व जांच करती पुलिस.

Deoghar : देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के खुशरुगाढ़ा स्थित शिलानदी से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान पथरघटिया निवासी मो. बाबर अंसारी (पिता महिद मियां) के रूप में हुई है. शव के पास ही उसकी बाइक (नंबर JH 15 AF 4296) पड़ी मिली.


परिजनों के अनुसार, बाबर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकला था. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. रात भर तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला.

 


ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह खुशरुगाढ़ा नदी स्थित गड्ढे में उसका शव व बाइक देखी. खबर फैलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. बाबर के भाई मुख्तार अंसारी ने इसे हत्या बताते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि रात भर बाबर की तलाश की गई और उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया गया. मोबाइल की घंटी बज रही थी, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया.


सूचना मिलते ही पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही