Deoghar News: देवघर नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को मेयर रवि कुमार राउत और नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, डिप्टी मेयर टीप चटर्जी की मौजूदगी में शुरू हुई. बैठक में पार्षदों ने जनहित से जुड़े मुद्दे उठाते हुए पिछली बैठकों में लिए गए फैसलों पर जल्द और ठोस कार्रवाई की मांग की. चर्चा के दौरान कुछ पुराने फैसलों के अनुपालन और क्रियान्वयन को लेकर गतिरोध के चलते बैठक स्थगित कर दी गई.
इसे भी पढ़ें:
बैठक स्थगित करने का उद्देश्य प्रशासनिक अधिकारियों को आगामी बैठक के लिए विस्तृत और ठोस कार्ययोजना तैयार करने का समय देना बताया गया. बोर्ड ने शहर के समग्र विकास, मूलभूत नागरिक सुविधाओं की बहाली और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
विकास कार्यों के क्रियान्वयन के लिए मेयर, नगर आयुक्त, पार्षदों और अधिकारियों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया. अगली बोर्ड बैठक जल्द आयोजित की जाएगी. इसमें व्यापक तैयारी और स्पष्ट कार्ययोजना के साथ शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

