Search

 
 
 

Deoghar News : हाईटेशन तार की चपेट में आकर विस्थापित की मौत

ईसीएल चितरा कोलियरी क्षेत्र में मंगलवार को हाईटेंशन तार (11 हजार वोल्ट) की चपेट में आकर एक विस्थापित अमित मरांडी की मौत हो गई. यह हादसा ओबी डंप 8 नंबर कोलयरी के पास खून बस्ती के समीप हुआ.
 

Deoghar : देवघर जिले के ईसीएल चितरा कोलियरी क्षेत्र में मंगलवार को हाईटेंशन तार (11 हजार वोल्ट) की चपेट में आकर एक विस्थापित अमित मरांडी की मौत हो गई. यह हादसा ओबी डंप 8 नंबर कोलयरी के पास खून बस्ती के समीप हुआ. अमित मरांडी खून बस्ती के निवासी थे. वह तुलसी डाबर के विस्थापित थे.

 


मिली जानकारी के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ स्नान करने के लिए यूरिया आए हुए थे. नहाने बाद दोनों घर लौट रहे थे. तभी सड़क किनारे हाई वोल्टेज तार गिर पड़ा और अमित उसकी चपेट में आ गए.  मौत की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. गुस्साए लोगों ने चितरा-जामताड़ा मुख्य मार्ग को 8 नंबर ओबी डंप के समीप जाम कर दिया. ग्रामीण परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे. सूचना मिलते ही चितरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने में जुट गई. घटनास्थल पर एक एम्बुलेंस भी हुंची है. खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही