Search

 
 
 

Deoghar News : पूजा के दौरान विवाद, धारदार हथियार के हमले से युवक घायल

जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित गिधनी गांव में काली पूजा के दौरान आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया. देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई.
 

Deoghar :  जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित गिधनी गांव में काली पूजा के दौरान आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम अचानक हिंसा में बदल गया. देर रात दो पक्षों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. 

 

इसी दौरान हमलावरों ने गांव के विकास महतो के सिर पर फरसा से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा. घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. विकास महतो की पत्नी रेखा देवी का आरोप है कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है.

 

इधर घायल विकास महतो ने भी हमलावरों की पहचान होने की बात कही है. घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

 

पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही