Search

 
 
 

Latehar News : JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार, AK-47 व SLR रायफल बरामद

लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मनिका थाना क्षेत्र के कुरूमखेता जंगल से जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया.
 

Latehar :  लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मनिका थाना क्षेत्र के कुरूमखेता जंगल से जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया. 

 

गिरफ्तारी के बाद नक्सली मनोज लोहरा (26) और महादेव सिंह (24) को जेल भेज दिया गया. हालांकि शंकर राम मौके से फरार हो गया. एसपी कुमार गौरव ने पुलिस मुख्‍यालय में प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी. 

 

नक्‍सली घटना को अंजाम की फिराक में था शंकर राम का दस्ता

जानकारी के अनुसार, एसपी  कुमार गौरव को गुप्‍त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का उग्रवादी शंकर राम अपने दस्‍ता के सदस्‍यों के साथ कुरूमखेता के जंगलों मे किसी नक्‍सली घटना को अंजाम देने के लिए भ्रमणशील है.

 

इस सूचना पर स्‍पेशल ऑपरेशन ड्रैगन 228 का गठन किया गया. गठित टीम ने कुरूमखेता के जंगल में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देख जेजेएमपी के उग्रवादी भागने लगे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया.

 

मनोज लोहरा के पास से एसएलआर रायफल, मैगजीन, गोली, मोबाइल व अन्‍य सामाग्रियां बरामद की गयी. छापेमारी के क्रम में झाड़ियों में एके-47 रायफल मैगजीन, गोली, मोबाइल व वायरलेश आदि भी बरामद की गई है. 

 

इस संबंध में मनिका थाना में कांड संख्‍या 41/26 दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है. अब पुलिस शंकर राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही