Deoghar News : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम बुधवार की सुबह देवघर पहुंची. GST फर्जीवाड़े व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में टीम ने शहर के हिंदी विद्यापीठ व नंदन पहाड़ इलाके में छापेमारी शुरू की. ED की अलग-अलग टीमें ठिकानों पर दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं. यह कार्रवाई झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़े GST फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क की जांच से जुड़ी बताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें
हालांकि, दोनों स्थानों पर चल रही ED की कार्रवाई के संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. छापेमारी में क्या बरामद हुआ या किन लोगों से पूछताछ की जा रही है, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिली है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

