Search

 
 
 

Deoghar News: जनता दरबार में समस्याओं के समाधान पर जोर, DC ने कई मामलों का मौके पर किया निपटारा

देवघर जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, पेंशन, आवास और राजस्व से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: देवघर जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुक्रवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भू-अर्जन एवं मुआवजा भुगतान, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, पेंशन, आवास और राजस्व से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा.

Uploaded Image

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने सुनी जनता दरबार में लोगों की शिकायतें

उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित मामलों की जांच कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, पेंशन और राजस्व से जुड़े कई मामलों का संबंधित विभागों ने मौके पर ही निपटारा किया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जनता दरबार के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की एक छात्रा ने अपने प्रवेश पत्र में मां के नाम की त्रुटि सुधारने का अनुरोध किया. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने तत्काल जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा विद्यालय सहित जिले के किसी भी विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रशासनिक या तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य शिकायतें भी प्राप्त हुईं. सभी आवेदनों को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की भौतिक जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा, ताकि शिकायतों के निष्पादन की नियमित निगरानी की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही