Search

 
 
 

Deoghar News : नगर निगम कार्यालय में आई-कार्ड के बिना प्रवेश नहीं

Deoghar News : नगर आयुक्त के 18 सितंबर के आदेशानुसार, कार्यालय में हुई गतिविधियों और कर्मियों से दुर्व्यवहार के कारण यह निर्णय लिया गया है. कार्यालय आने वाले सभी कार्यरत पदाधिकारियों, नियमित, अनुबंध और अस्थायी कर्मियों के साथ सभी जनप्रतिनिधियों के लिए आई-कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है.
 
देवघर नगर निगम

Deoghar News : देवघर नगर निगम में अब कार्यालय द्वारा जारी पहचान-पत्र यानी आई-कार्ड के बिना प्रवेश नहीं मिलेगा. नगर निगम ने सुरक्षा, सम्मान और भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

नगर आयुक्त के 18 सितंबर के आदेशानुसार, कार्यालय में हुई गतिविधियों और कर्मियों से दुर्व्यवहार के कारण यह निर्णय लिया गया है. कार्यालय आने वाले सभी कार्यरत पदाधिकारियों, नियमित, अनुबंध और अस्थायी कर्मियों के साथ सभी जनप्रतिनिधियों के लिए आई-कार्ड साथ रखना अनिवार्य किया गया है.

 

कार्यालय द्वारा जारी पहचान-पत्र के साथ ही कार्यालय में प्रवेश करना होगा. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है. नगर निगम ने आदेश की प्रतिलिपि सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मियों को सूचना एवं अनुपालन के लिए भेजी है. मेयर और डिप्टी मेयर को भी आदेश की जानकारी दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही