Search

 
 
 

Deoghar News: FFS तकनीक से निर्धारित होगा उर्वरक की मात्रा, व्यवस्थित होगी उर्वरक वितरण व्यवस्था

Deoghar News: FFS तकनीक से उर्वरक वितरण व्यवस्था बेहतर होगी. फसल की आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है.
 
एफएफएस को लेकर कार्यक्रम आयोजित

Deoghar News: देवघर जिले में किसानों के बेहतर उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने नई एफएफएस (FFS) तकनीक लाई है. इस तकनीक आधारित व्यवस्था के तहत किसान की उपलब्ध भूमि और फसल की आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित मात्रा में ही उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है. इससे किसानों को आवश्यकता से अधिक उर्वरक के उपयोग से बचने और उर्वरक वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी.

 

इसे भी पढ़ें:

 

इस नई प्रणाली के प्रारंभिक चरण में किसी प्रकार की तकनीक अथवा व्यावहारिक समस्या सामने आती है तो इसकी जानकारी विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी. इसे लेकर देवघर के सूचना सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में देवघर के डीसी, विधायक सुरेश पासवान शामिल हुए. 


 
इस मौके पर सुरेश पासवान ने कहा कि किसानों की बिना देश नहीं चल सकता. कृषि हमारे जीवन और आजीविका का प्रमुख साधन है. उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग आवश्यक है. नई तकनीक के माध्यम से कृषि और किसानों से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक सुचारू पारदर्शी और प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकता है.

 

उन्होंने कहा कि एफएस जैसी तकनीक आधारित व्यवस्था से किसानों को सुविधा मिलेगी और उर्वरक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आएगी. इससे किसानों और उर्वरक विक्रेताओं से नई व्यवस्था को सफल बनाने में सहयोग मिलेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही