Search

 
 
 

Deoghar News: फूड सेफ्टी टीम का सघन निरीक्षण अभियान, 8 नमूने में मिलावट के संकेत

सावन में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलावटी खाद्य पदार्थ से बचाने के लिए फूड सेफ्टी टीम लगातार जिले में सघन जांच अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत होटलों, भोजनालयों, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही हैं.
 
देवघर जिले की खबरें

Deoghar: सावन में बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं को मिलावटी खाद्य पदार्थ से बचाने के लिए फूड सेफ्टी टीम लगातार जिले में सघन जांच अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत होटलों, भोजनालयों, मिठाई दुकानों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही हैं. 

 

Uploaded Image

फूड सेफ्टी टीम जांच करते हुए


जसीडीह कांवड़िया भोजनालय, मुन्नीलाल मिष्ठान भंडार, कृष्णा स्वीट्स, भोले भोजनालय, गणेश मिष्ठान, हरिलाल भोजनालय, महादेव भोजनालय, होटल रमेश कुल्फी, आरपीएफ कैंटीन, अमन एजेंसी, जनता होटल, राजेश होटल, देशबंधु होटल, होटल पाम ट्री इन, सुरुचि रेस्टोरेंट, होटल आशा इन तथा उत्तम गुपचुप टिकिया सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (MFTL) के माध्यम से दाल, चटनी, अचार, मिर्च, हल्दी, छोला, आलू भुजिया, आलू टिकिया एवं सब्जी सहित कुल 65 खाद्य नमूनों की त्वरित जाँच की गई. जाँच के दौरान 08 नमूनों में स्टार्च एवं मेटानिल येलो की मिलावट पाई गई.

 

मिलावटी पाए जाने पर लगभग 8 किलोग्राम छोला को मौके पर ही नष्ट कराया गया. दुकानदारों को खराब व मिलावटी भोजन को लेकर सख्त हिदायत तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई.

 

निरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर रेलवे के माध्यम से बिहार के झाझा एवं किऊल मार्ग से देवघर भेजे जा रहे लगभग 100 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पेड़ा की जांच की गई. प्राथमिक जांच में मिलावट की आशंका पाए जाने पर उक्त खेप को रेलवे प्रशासन के सहयोग से तत्काल वापस भेज दिया गया, जिससे मिलावटी पेड़ा की देवघर में आपूर्ति रोकी जा सके. यह खेप रौशन कुमार एवं गुड़िया देवी के नाम से भेजी जा रही थी.

 

मेधा डेयरी, देवघर में दूध एवं दूध उत्पादों में यूरिया एवं डिटरजेंट का जांच किया गया जो खाद्य सुरक्षा मानक  अधिनियम एवं विनियम के अनुरूप पाया गया. साथ ही साफ- सफाई संतोषजनक पाया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही