Search

 
 
 

Deoghar News  : खिजुरिया में कांवरियों के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन

क्लीन केयर भारती सोसाईटी द्वारा खिजुरिया कांवरिया पथ पर कांवरियों की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया
 

Deoghar : क्लीन केयर भारती सोसाईटी द्वारा खिजुरिया कांवरिया पथ पर कांवरियों की सेवा हेतु निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया. जिसका उद्घाटन मोहनपुर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, सोसाईटी के संस्थापक सी. एम. भारती व सोसाईटी के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया.

 

पूरे सावन मास तक संचालित होने वाले इस सेवा शिविर में कांवरियों के लिए ठंडा शुद्ध पेयजल, नींबू शर्बत, गर्म पानी, फल, ड्राई फ्रूट, प्राथमिक उपचार हेतु दवाइयां, मालिश की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही प्रतिदिन रात्रि में निःशुल्क लंगर की व्यवस्था भी रहेगी.

 

इस वर्ष सोसाईटी द्वारा एक विशेष पहल करते हुए ऐसे बोल बम कांवरियों, जो चलने में असमर्थ हैं, उन्हें बाइक के माध्यम से उनके गंतव्य स्थान तक सुरक्षित पहुंचाने की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े.

 

सोसाईटी के संस्थापक सी. एम. भारती ने बताया कि क्लीन केयर भारती सोसाईटी का उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से शिवभक्त कांवरियों की सेवा करना है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं व समाजसेवियों से इस सेवा कार्य में सहयोग करने तथा पुण्य के भागी बनने की अपील की.

 

इस अवसर पर सोसाईटी के सदस्य अनंत कुमार, रोशन कुमार, रोहन राज, रामानंद साह, बंटी, श्रीकांत, रोहित सिंह, आशीष डालमिया, करण कुमार, प्रवेश कुमार, राकेश रंजन,संजीव, एस. के. राणा, सी. एम. भारती, रूपक जी, सिद्धार्थ व संजीव सौरव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही