Search

 
 
 

Deoghar News : फर्जी पुलिस बन लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, 10 गिरफ्तार

देवघर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकराजोरी से रोशन मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक अधनिर्मित मकान में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर लूटपाट करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकराजोरी से रोशन मोड़ जाने वाली मुख्य सड़क किनारे स्थित एक अधनिर्मित मकान में छापेमारी कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, पांच कॉम्बैट पुलिस वर्दियां, पांच पुलिस टोपियां, चार स्टिकर व दो बाइक बरामद की गई हैं.

 


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह का सरगना मोहम्मद मुबारक अंसारी उर्फ गुड्डू है. यह गिरोह पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को साइबर पुलिस बताकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था. पूछताछ में यह भी सामने आया कि गिरोह ने पिछले कुछ महीनों में देवघर, मोहनपुर, मधुपुर, सोनारायठाढ़ी, पथरौल सहित अन्य थाना क्षेत्रों में कई वारदातों को अंजाम दिया है.


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही